बागेश्वर। कुमाऊं विश्व विद्यालय द्वारा अंक तालिकाओं में हो रही गड़बड़ियां दूर नहीं करने और आए दिन नए-नए नियम थोपने से पीजी कॉलेज के छात्र खासे नाराज हैं। गुस्साए छात्रों ने शुक्रवार को जोरदार नारेबाजी करते हुए कुलपति का पुतला फूंका।
कालेज प्रांगण में जमा हुए छात्रों ने कहा कि कई छात्र-छात्राओं की अंक तालिकाएं अभी तक नहीं पहुंची हैं। छात्रों द्वारा परीक्षा फार्म भरने के बाद भी उन पर नए नए नियम थोपे जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जबरन नए नियम थोपे गए तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। पुतला जलाने वालों में गोविंद चंदोला, सह सचिव तनुज कर्म्याल, कोषाध्यक्ष मनोज धपोला, दीपक मर्तोलिया, पंकज परिहार, अजय चंदोला, अंजलि तिवारी, दिशा पांडे, निशा पांडे, दिप्ती माजिला, किरन ऐठानी, कविता गोस्वामी, ललिता गोस्वामी, इंदु, अंजलि, पंकज परिहार आदि शामिल थे।