फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत मालूझाल के तालड़ तोक में आयोजित महिला जागरूक मंच की बैठक में सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने पर नाराजगी जताई। बैठक में सिंचाई सुविधा नहीं होने का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन


मंच की महिलाओं ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

द हंगर प्रोजेक्ट की ओर से ग्रामीण उत्थान समिति की पहल पर आयोजित बैठक में उप प्रधान गुड्डी जोशी और सदस्य विद्या जोशी ने कहा कि विधान सभा चुनावों के दौरान रवाईखाल से कमोल के लिए सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया था लेकिन भूमि पूजन के एक सप्ताह में ही कार्य बंद हो गया।

सड़क नहीं बनने से उन्हें दो किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ती हैं। उन्होंने सड़क का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई। बैठक में कहा कि कमोल क्षेत्र में सिंचाई के लिए लिफ्ट योजना का निर्माण कार्य किया गया था। योजना के टैंक से पानी रिस रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं ने इसे धन का दुरुपयोग बताया। कहा कि सिंचाई सुविधा के अभाव में काश्तकार सब्जी का उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं। महिलाओं ने सड़क व सिंचाई की सुविधा नहीं देने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। बैठक में क्षेत्र की दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें