फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की सड़कों के किनारे अब नजर नहीं आएंगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका ने कूड़े की समस्या से निपटने के लिए पूर्व में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार नगर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों से भी कूड़ा उठाने का काम शुरू कर दिया है। पालिका के इस प्रयास से अब सड़कों के किनारों के साथ ही सरयू, गोमती नदी, भागीरथी गधेरे कूड़े से मुक्त रहेंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि कुछ समय पूर्व नगरपालिका द्वारा कठायतबाड़ा, डिग्री कॉलेज तिराहा, मंडलसेरा, भागीरथी बाइपास, नदीगांव ग्रामीण, बिलौना, फायर स्टेशन, अग्निकुंड से नियमित कूड़ा उठाने का अभियान शुरू किया था। इसके लिए रूट चार्ट तैयार किया गया था लेकिन यह अभियान बीच में ही बंद हो गया था। इससे नगर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़ा निस्तारण की समस्या पैदा हो गई थी। पालिका ने फिर से पुराने रूट चार्ट के अनुसार कूड़ा उठाना शुरू कर दिया है।

रूट चार्ट के अनुसार सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को सुबह सात बजे से 9:30 बजे तक महर्षि विद्या मंदिर बिलौना, फायर स्टेशन, सैंज पेट्रोल पंप, अग्निकुंड, नदीगांव में पुराना कैंटीन, आइसक्रीम फैक्ट्री से कूड़ा उठाया जाएगा। मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को कठायतबाड़ा में कंट्रीवाइड स्कूल के समीप, डिग्री कॉलेज तिराहा, इंडोर स्टेडियम गेट, भागीरथी बाइपास पुल, मंडलसेरा में कैंटीन के पास और कांडा रूट में केपी मार्बल के समीप से कूड़ा उठाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर को साफ रखने के लिए नगर के साथ ही सभी ग्रामीण क्षेत्रों से कूड़ा उठाने के लिए फिर से रूट चार्ट के अनुसार प्रयास शुरू किए गए हैं। इससे कूड़े के डंप होने की समस्या नहीं रहेगी। लोगों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

- राजदेव जायसी, ईओ, नगरपालिका बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें