बागेश्वर। बागेश्वर-अल्मोड़ा वाया ताकुला सड़क के फायर स्टेशन से लेकर देवी मंदिर सामण ताल तक सड़क की सेहत खराब है। सड़क में कदम-कदम पर बड़े-बड़े गड्ढे और सीमेंट कंक्रीट में दरारें पड़ गई हैं।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हीरा बल्लभ पांडे, भुवन जोशी, मनोज पांडे, हरीश पांडे, महेश जोशी, सौरभ कुमार का कहना है कि गड्ढों से होकर जाने से वाहनों के सरयू में गिरने की आशंका बनी है। सड़क पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने एनएच के अभियंताओं से सड़क की हालत शीघ्र सुधारने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।