फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमतौड़ा सड़क पर नहीं हो रहा बड़े वाहनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गांधी ग्राम अमतौड़ा के लिए बनाई गई सड़क को मानकों के अनुसार नहीं काटे जाने से बड़े वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र सड़क का सुधार नहीं करने पर आंदोलन की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान कुंदन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अमतौड़ा के लिए बनाई गई सड़क बेहद संकरी है। सड़क में बड़े वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे निर्माण सामग्री से लेकर अन्य जरूरी सामान पीठ पर ही ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क की कटिंग का कार्य गलत होने से एक किमी से आगे वाहन संचालित नहीं हो पा रहे हैं। लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी जनता को यातायात सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम प्रधान का कहना है कि यदि एक महीने के भीतर सड़क की कटिंग कर वाहनों के संचालन के लायक नहीं बनाया गया तो सभी ग्रामीणों को साथ लेकर विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें