बागेश्वर। जिला उद्योग केंद्र की पहल पर जन शिक्षण संस्थान के सहयोग से ठाकुरद्वारा वार्ड में 21 दिनी लेडीज पर्स एवं बैग निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने प्रतिभागियों से कार्यक्रम के दौरान बारीकी से प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक बीसी पाठक ने उत्तराखंड सूक्ष्म और मध्यम उद्योग नीति के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर नरेंद्र खेतवाल, चंदू नेगी, सोनी आर्या, सरस्वती देवी, फेमिदा आदि थे।