बागेश्वर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि गैरसैंण को राज्य की राजधानी बनाने के लिए आरपार की लड़ाई की जाएगी।
कहा कि त्रिवेंद्र सरकार को जनभावनाओं के अनुरूप शीघ्र ही गैरसैंण को राज्य की स्थायी राजधानी घोषित कर देनी चाहिए। पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर 27 मार्च को गैरसैंण कूच करने का निर्णय लिया गया है।
वहां पार्टी के महिला विंग की केंद्रीय अध्यक्ष रेखा धस्माना और जिला संयोजक गोकुल जोशी आदि थे।