बागेश्वर। जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने बताया कि एसडीएम बागेश्वर के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षक जीवी पांडेय एवं तेल कंपनी के प्रतिनिधि गौरव यादव की उपस्थिति में बागेश्वर स्थित बागनाथ फ्यूल्स बिलौना स्थित रिटेल आउटलेट्स का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में फिल्टर पेपर चेकिंग, डेंसिटी चेकिंग एवं डिलीवरी चेक की गई, जो सही पाया गया। मौके पर डीजल एवं पेट्रोल के नमूने लिए। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान पंप पर टायलेट सुविधा, मुफ्त हवा सुविधा, पानी की व्यवस्था सही पाई गई और सीसीटीवी कैमरे लगे मिले।