बागेश्वर। आबादी में लगातार दिखाई दे रहा तेंदुआ रविवार रात बिलौना क्षेत्र में दहाड़ता रहा। रातभर तेंदुए के दहाड़ने से लोग भयभीत रहे। तेंदुए को पकड़ने के लिए जिला जजी के पास लगाया गया पिंजरा एक सप्ताह बीतने के बाद भी खाली है। तहसील परिसर से सटे मजियाखेत, कफलखेत, नदीगांव सहित आसपास के गांवों में तेंदुआ लगातार नजर आ रहा है। रविवार की रात तेंदुआ बिलौना में दहाड़ता रहा। आबादी में घूम रहा यह तेंदुआ कई मवेशियों को मार चुका है।