बागेश्वर। जन शिक्षण संस्थान और जिला उद्योग केंद्र की ओर से दो दिनी उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के तहत लाथी गांव में उद्यमिता अभिप्रेरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमेें किसानों को आधुनिक तकनीक के साथ नकदी फसलों के उत्पादन और जैविक उत्पादों की ओर प्रोत्साहित किया गया। संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र खेतवाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता के आधार पर किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक राजेश साह, कृषि विभाग के भगवान दास, उद्यान विभाग के भूपाल कोरंगा ने किसानों को जानकारी दी। वहां ग्राम प्रधान जोगा सिंह, गोपाल सिंह, अमर सिंह, मोहन सिंह सहित 40 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।