फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने डीएलएड और ब्रिज कोर्स का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्बिागेश्वर। उत्तराखंड प्रदेशीय जूनियर हाइस्कूल शिक्षक संघ की बैठक प्रकटेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों ने डीएलएड और ब्रिज कोर्स के फैसले का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षकों को प्रशिक्षण लेने के बाद ही निुयक्ति मिली थी, लेकिन अब विशिष्ट बीटीसी प्राप्त शिक्षकों को डीएलएड, ब्रिज कोर्स के लिए बाध्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस अवसर पर शिक्षकों ने आंदोलनरत प्राथमिक शिक्षक संघ का समर्थन किया। संगठन की अन्य मांगों पर भी चर्चा हुई। कहा कि पिछले कई वर्षों से मांग करने के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है।

इनकम टैक्स में टीडीएस कटौती के बाद भी नोटिस जारी होने से शिक्षक परेशान हैैं। उपार्जित अवकाश की अंकना, कपकोट और गरुड़ ब्लाक में कार्यरत शिक्षकों को बोनस का भुगतान और जीपीएफ प्रकरण का समाधान सहित तमाम मांगें उठाई।
विज्ञापन


कहा कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। वहां चरण सिंह बघरी, भुवन चंद्र जीवन, रमेश रावत, हेम चंद्र, कमला परिहार, पूरन चंद्र, डीएल वर्मा, लक्ष्मण पुरी, रतन सिंह, महेश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें