बागेश्वर। जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू ने जिला पंचायत पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि राज्य वित्त, 13वां वित्त और जिला निधि की धनराशि में बंदरबांट हो रही है।
एक साल से गोमती होटल बंद पड़ा है। इससे जिला पंचायत की आय के स्रोत में कमी आई है। कौसानी अतिथि गृह में 60 लाख रुपये के कामों में गुणवत्ता का अभाव है। सदस्य का कहना है कि पिंडारी रोड स्थित आरे गांव में लाखों रुपये की लागत से लगाए गए धर्मकांटे का जिला पंचायत को कोई लाभ नहीं मिल रहा है।
बताया कि इन अनियमितताओं को लेकर जिला पंचायत की बैठक का बहिष्कार किया गया, जिसके चलते बैठक निरस्त करनी पड़ी। इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने आरोपों को निराधार बताया।