फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को सौंपे ज्ञापनों के पुलिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपे। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक और राजस्व सेवक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह मेहता के नेतृत्व में मिले संगठन के पदाधिकारियों ने सीएम को समान कार्य के लिए समान वेतन देने समेत कुल आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा। गत आठ साल से आंदोलित गुरिल्लों ने सीएम को चार सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की। ज्ञापन संगठन के जिला सचिव राम प्रसाद आर्या के नेतृत्व में सौंपा गया।
विज्ञापन


इसी तरह टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण संघर्ष की अध्यक्ष नीमा दफौटी, महासचिव खड़क राम आर्य के नेतृत्व में सीएम को दिए ज्ञापन में रेल मार्ग को शीघ्र मंजूर कराने, बेस अस्पताल की स्थापना करने और उत्तराखंड को नशामुक्त करने, योग प्रशिक्षित संगठन के नंदन नगरकोटी ने प्रशिक्षितों को स्थायी तैनाती देने, आपदा प्रबंधन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री प्रदीप सनवाल ने समान कार्य पर समान वेतन या न्यूनतम वेतन देने, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कांडा तहसील प्रभारी गिरधारी सिंह रावत ने सात सूत्री ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

इसके अलावा उत्तराखंड प्रेरक संगठन की ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष ने छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रोहित पंत ने बागेश्वर-ताकुला-अल्मोड़ा सड़क पर किए जा रहे डामरीकरण की जांच करने, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा के प्रतिनिधि संजय साह जगाती ने जिला अस्पताल में ऑर्थो सर्जन की तैनाती, बेस अस्पताल की स्थापना करने, जिले राज्य सहकारी बैंक की शाखा स्थापित करने समेत कुल आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


कठायतबाड़ा की बसंती हरड़िया, इंद्रा हरड़िया, प्रेम खेतवाल और महेश खेतवाल आदि ने कठायतबाड़ा नहर में पानी चलवाने और कठायतबाड़ा के उप प्रधान ललिता प्रसाद ने जिला मुख्यालय पर भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की मूर्ति स्थापित करने और राइंका काफलीगैर के अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष ठाकुर सिंह रौतेला ने सीएम को छह सूत्री ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें