फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप शिक्षा अधिकारी से मिले सेवानिवृत शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर सेवानिवृत्त शिक्षक शुक्रवार को संगठन की जिला इकाई के बैनर तले उप शिक्षा अधिकारी से मिले। पेंशनरों ने अपनी समस्याएं गिनाते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त शिक्षक संगठन की जिला इकाई के अध्यक्ष केशवानंद जोशी के नेतृत्व सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि कोषागार में कुछ अवकाश प्राप्त शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं नहीं मिल रही हैं। इससे ऐसे पेंशनर शिक्षकों को अभी तक पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है।

वर्ष 2006 से पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों के कुछ प्रकरण खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय स्तर पर लंबित हैं। बताया गया कि केशर सिंह कन्याल के एरियर का भुगतान वर्ष 2004 लंबित है। सेवानिवृत्त शिक्षकों को सामूहिक बीमा का लाभ और वर्ष 2103-14 में सेवानिवृत्त शिक्षकों को विभिन्न देयकों का भी भुगतान लंबित चल रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त शिक्षकों को सातवें वेतनमान का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि कुछ पेंशनरों को छठे वेतनमान के आधार पर डीए 125 प्रतिशत के स्थान पर चार प्रतिशत देय ही हो रहा है। उन्होंने समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में आनंद बल्लभ कांडपाल, केशर सिंह कन्याल, नंदन नेगी, बची गिरी, बची सिंह कार्की, अजब सिंह दानू, बीएस कर्म्याल, राम सिंह कार्की, रूप सिंह नगरकोटी, हरि दत्त उपाध्याय, हंसा देवी और केशर सिंह कन्याल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें