फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में अनियमित हो गई केमू की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई। वहीं दो मंडलों को जोड़ने वाली केएमओयू की ग्वालदम-पिथौरागढ़ एकमात्र बस ही अनियमित हो गई। इससे कुमाऊं और गढ़वाल के लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ से ग्वालदम के लिए केएमओयू की बस सेवा काफी पुरानी है। ग्वालदम से पिथौरागढ़ तक संचालित होने वाली इस बस सेवा का लाभ दो मंडलों के तीन जनपदों चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लोग उठाते हैं। चमोली और पिथौरागढ़ के लिए आम यात्रियों के साथ ही सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान भी इसी बस पर निर्भर रहते हैं। किंतु इस बार दीपावली पर यह बस सेवा अनियमित हो गई।

दीपावली से एक दिन पूर्व 18 अक्तूबर को ग्वालदम से पिथौरागढ़ के लिए यात्रियों को बस उपलब्ध नहीं हो पाई। घरों को लौटने वाले यात्रियों को वाहन बदलकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। कुछ यही स्थिति भैया दूज के दूसरे दिन 22 अक्तूबर को भी रही। रविवार को पिथौरागढ़ से ग्वालदम के लिए केमू की बस उपलब्ध नहीं हुई। महिलाओं के साथ ही छुट्टी से लौटने वाले जवानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण बस सेवा के अनियमित होने से यात्रियों की खासी फजीहत हुई। इस संबंध में बागेश्वर स्टेशन के इंचार्ज धरनीधर जोशी ने बताया कि दीपावली पर चालकों के छुट्टी पर चले जाने से बसों की कमी के कारण सेवा अनियमित हो गई थी। सोमवार से बस का संचालन नियमित हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें