फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं की जागरूकता को रथ रवाना किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए डीएम रंजना ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से नए और छूट गए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। नोडल अधिकारी कैलाश चंदोला तहसीलों और विकासखंडों के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रथ से भ्रमण कर प्रचार-प्रसार करेंगे। डीएम ने सभी लोगों से अपने नजदीकी मतदेय स्थलों में पहुंचकर 18 से अधिक उम्र के अपने परिवार के सदस्यों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने की अपील की।

जागरूकता रथ के रवाना होने के दौरान एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम श्याम सिंह राणा, रवींद्र बिष्ट, रिंकू बिष्ट, सुंदर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी दिनेश आर्या, मुख्य कृषि अधिकारी बीपी मौर्या, जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, जिला पूर्ति अधिकारी जेएस कंडारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पियूषांक गुप्ता, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर रोहित बहुगुणा, केवलानंद जोशी, कैलाश चंदोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें