बागेश्वर। खेल निदेशालय की ओर से गोपेश्वर (चमोली) में 11 से 16 अक्तूबर तक राज्य स्तरीय ओपन पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता होनी है। प्रतियोगिता में बागेश्वर जिले की टीम को भी शामिल होना है।
जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद वल्दिया ने बताया कि टीम का चयन आठ अक्तूबर को सुबह आठ बजे डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में होगा। उन्होंने इच्छुक खिलाड़ियों को फुटबॉल कोच नीरज पांडे से शीघ्र संपर्क करने को कहा है।