फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर जिला योजना में 41.86 करोड़ के बजट की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए जिला योजना का अनुमोदन करते हुए 41.86 करोड़ के परिव्यय की मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज को पहली बार जिला योजना में शामिल किया गया है। इसमें ग्रामीण सड़क, सीसी मार्ग निर्माण और ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो योजनाएं निर्माणाधीन हैं प्राथमिकता के आधार पर जिला योजना से उन्हें पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन



जिला योजना नियोजन समिति की बैठक में विभागवार धनराशि का आवंटन किया गया। इसमें कृषि विभाग को 73.12 लाख का परिव्यय निर्धारित किया गया। उद्यान विभाग 79.84 लाख, भेषज को 10 लाख, पशुपालन को 255.44 लाख, दुग्ध विकास विभाग 69.74 लाख, मत्स्य विभाग छह लाख, वन विभाग 90.91 लाख, सहकारिता 33.00 लाख, ग्राम्य विकास विभाग को 222.98 लाख, पंचायतीराज विभाग 133.66 लाख, लद्यु सिंचाई 53.31 लाख, राजकीय सिंचाई 474.31 लाख, लघुडाल 137.33 लाख, उरेडा 78.95 लाख, लघु उद्योग आठ लाख, खादी ग्रामोद्योग 18 लाख, रेशम विभाग को 18 लाख, पर्यटन विभाग 121.45 लाख, अर्थ एवं संख्या 14.50 लाख, माध्यमिक शिक्षा 95.58 लाख, प्राथमिक शिक्षा 90 लाख, क्रीड़ा विभाग को 73.03 लाख, युवा कल्याण विभाग 241.60 लाख, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य 90 लाख, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा एक लाख, होम्योपैथिक चिकित्सा विभाग को एक लाख, जलनिगम 235.73 लाख, जलसंस्थान 376.24 लाख, लोकनिर्माण विभाग सर्वाधिक 973.89 लाख, पूल्ड आवास 30 लाख, सूचना 12.65 लाख, कला एवं संस्कृति 10 लाख, सेवायोजन विभाग आठ लाख का परिव्यय आवंटित किया गया। बैठक में जिला पंचायत हरीश ऐठानी, विधायक चंदन दास, बलवंत भौर्याल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें