फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व स्कूटी की टक्कर में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग में बाइक और स्कूटी की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जबकि दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम भिटालगांव निवासी विनोद तिवारी और गरुड़ निवासी भूपाल सिंह बाइक से गरुड़ की ओर जा रहे थे। वहीं, रवाईखाल निवासी दीपक परिहार और जगदीश सिंह स्कूटी से बागेश्वर की तरफ आ रहे थे। फटगली के पास बाइक और स्कूटी में जबरदस्त भिड़ंत हो गई।
इससे दोनों दुपहिया वाहनों में सवार चारों लोग घायल हो गए। चारों घायलों को 108 वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद विनोद तिवारी और दीपक परिहार को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना की सूचना पर कोतवाल टीआर वर्मा ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें