फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन के बीच 30 साल पुुराना विवाद निपटा

Wed, 27 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ज्योत्सना के अनुसार बिजौरीझाल गांव हिमुली देवी और उसके चचेरे भाई नारायण राम मेहनरबूंगा के बीच जमीन को लेकर पिछले 30 वर्ष से विवाद चल रहा था। प्राधिकरण में जब भाई को नैतिक कर्तव्यों का एहसास कराया गया तो नारायण राम अपनी बहन के नाम दर्ज भूमि का कब्जा उसे देने को राजी हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाई-बहन के बीच 30 वर्ष से चला आ रहा विवाद सुलह राजीनामा पर समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण में जब हिमुली देवी ने भाई नारायण राम की कलाई में राखी बांधी तो दोनों भावुक हो गए। सुलह-समझौते की इस कार्रवाई में अधिवक्ता इंदिरा दानू और चंद्रशेखर मिश्रा ने सहयोग दिया। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें