फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 30 सदस्यीय दल ट्रैकिंग के लिए सुंदरढूंगा रवाना

Fri, 24 Nov 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के पर्यटक आवास गृह से ट्रैकिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं विधायक पार्वती दास। स
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के 30 सदस्यों का दल सात दिवसीय ट्रैकिंग के लिए सुंदरढूंगा रवाना हुआ। पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित ट्रैकिंग अभियान में पांच गाइड भी दल के साथ गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास और जिला पर्यटन अधिकारी प्रमोद कुमार गौतम ने दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक दास ने कहा कि जिले में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पिंडारी, सुंदरढूंगा, कफनी ग्लेशियर रोमांच के शौकीनों के लिए मुफीद स्थल हैं। जिला पर्यटन अधिकारी गौतम ने बताया कि दल सोराग और नंदाकुंड भी जाएगा। सात दिनों में यात्रा पूरी होगी। इस दौरान ट्रैकर प्रशिक्षण लेने के साथ-साथ स्वच्छता अभियान भी चलाएंगे। दल के साथ गाइड विनोद कालाकोटी, पान सिंह, मनीष, राजेंद्र दानू और धर्म सिंह दानू गए हैं। इस दौरान संजय परिहार, सुंदर सिंह बोरा, काजल सिंह, रंजना, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें