फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस मोटर मार्गों के लिए 3.45 करोड़ स्वीकृत

Tue, 19 Feb 2019 12:14 AM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बागेश्वर विधान सभा के दस मोटर मार्गों के लिए 3.45 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। उत्तराखंड शासन के संयुक्त सचिव एसएस टोलिया ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को सड़कों के निर्माण को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


सभी स्वीकृत मोटर मार्गों पर जल्द निर्माण प्रक्रिया शुरू करने का आदेश भी जारी किया गया है। विधायक चंदन राम दास ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सड़कों के निर्माण को लेकर ग्रामीणों की लंबे समय से मांग थी। 

सभी दस मोटर मार्गों को प्रथम चरण की स्वीकृति प्रदान की गई है। शासन ने इस हेतु चालू वित्तीय वर्ष प्रत्येक के लिए दस हजार सहित कुल एक लाख की राशि आवंटित की है।  
विज्ञापन


किस मार्ग के लिए कितना आवंटित
  • द्यौरड़ा से भनीपडार-नाकुरी तक की चार किलोमीटर को 47.20 लाख 
  • गरुड़ मोटर मार्ग से उडलगांव तक की चार किलोमीटर को 47.36 लाख 
  • भटोली से स्यूनी तक की चार किलोमीटर को 19.84 लाख 
  • रियूनीलखमार से सैलाखरक बगोटिया तक की पांच किलोमीटर को 59 लाख 
  • सैणू लदोलिया मोटर मार्ग विस्तार तक की ढाई किलोमीटर को 15.10 लाख 
  • खडेरिया से देवनाई तक की तीन किलोमीटर को 43.80 लाख  
  • बागेश्वर से छतीना तक की चार किलोमीटर को 40 लाख 
  • नैल से बिलेख  तक की छह किलोमीटर को 29.76 लाख 
  • अमतौड़ा से खोली तक की डेढ़ किलोमीटर को 15 लाख 
  • हन्योली से साता प्यारा तक की पांच किलोमीटर को 28.40 लाख  

देवीनगर-तुषरेड़ा-ठांगा सड़क निर्माण को सैद्धांतिक मंजूरी
बागेश्वर। भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने  सात किमी लंबी देवीनगर-धामपुर-तुषरेड़ा-ठांगा सड़क के निर्माण में बाधक वन अधिनियम की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।  कपकोट के विधायक बलवंत भौर्याल ने लोनिवि को सड़क निर्माण की डीपीआर तैयार करके शीघ्र शासन को भेजने के निर्देेश दिए हैं, ताकि शासन से जल्द बजट अवमुक्त कराया जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें