बागेश्वर में वंदे मातरम गाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू जागरण मंच की ओर से यहां वंदेमातरम का सामूहिक गान का आयोजन किया गया। इसमें 2557 छात्र-छात्राएं व लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएसएस के प्रांतीय शारीरिक प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने कहा कि राष्ट्रभक्ति से बढ़कर और कुछ भी नहीं है। बच्चों के भीतर राष्ट्रभावना होनी बहुत जरूरी है।
नुमाइशखेत मैदान में आरएसएस के प्रांत शारीरिक प्रमुख तिवाड़ी ने कहा कि छात्र-छात्राओं से देश के इतिहास के प्रति जागरूक रहने को कहा। हिजामं के प्रदेश संगठन मंत्री भगवान कार्की ने कहा कि देश को आजादी नेताओं ने नहीं बल्कि क्रांतिवीरों ने दिलायी। जिन्होंने संघर्ष किया दुर्भाग्य से उन्हें देश चलाने का अधिकार नहीं मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए घनानंद जोशी ने कहा कि लोगों की एकजुटता से मजबूत राष्ट्र की कल्पना साकार होगी।
उन्होंने सभी से देश की एकता और अखंडता के लिए सजग रहने को कहा। वहां हिजामं के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी, जिला संयोजक गौरव पंत, जिला प्रचार प्रमुख अंकित नगरकोटी, आरएसएस के मनोज, कुलदीप, रोहित पंत, गौरव राणा, मनोज बचखेती, शशांक कांडपाल, मनोज ओली, धीरेंद्र परिहार, गौरव दास, भुवन फर्स्वाण समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक और हिजामं कार्यकर्ता मौजूद थे।