फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्रयाग पोर्टल से प्रदेश में 254 को मिला रोजगार

Tue, 07 May 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
22734 युवा पंजीकृत, बागेश्वर जिले के 596 बेरोजगार युवा हैं पंजीकृत
विज्ञापन

19000 रिक्तियां दर्ज हैं पोर्टल पर
बागेश्वर। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो रोजगार प्रयाग पोर्टल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। प्रदेश सरकार की ओर से बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बनाए गए रोजगार प्रयाग पोर्टल में पंजीकरण कर युवा सरकारी विभागों में आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी पा सकते हैं।
वर्तमान में पोर्टल पर प्रदेश के 22734 बेरोजगार युवा पंजीकृत हैं। इसमें से 17011 के आवेदन पूर्ण है, और 5723 के आवेदन अपूर्ण है। पोर्टल बनने से लेकर अब तक 254 बेरोजगार युवाओं को पोर्टल के माध्यम से रोजगार दिया गया है। बागेश्वर जिले के 596 बेरोजगार युवा इसमें पंजीकृत हैं। 12 अक्तूबर 2023 को प्रदेश सरकार ने पोर्टल लांच किया था। इसी के साथ पोर्टल में पंजीकरण होने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन


इनसेट-
पंजीकरण और आवेदन ऐसे करें
बागेश्वर। आवेदन करने के लिए युवाओं को आधारकार्ड के अनुसार पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के बाद रोजगार क्षेत्र चुनकर शिक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देनी होंगी। आवेदन जमा करने के बाद आवेदनकर्ता को उसकी इच्छानुसार भर्तियों और रिक्तियों की जानकारी दी जाएगी। युवा वेबसाइट rojgarprayag.uk.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन


कोट-आउटसोर्स के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए पोर्टल को संचालित किया जाता है। इच्छुक युवा पोर्टल पर पंजीकरण कर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। -प्रवीण गोस्वामी, जिला सेवायोजन अधिकारी बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें