फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में हुई बारिश, दिन में ही छाया अंधेरा

Mon, 06 May 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कांडा।
विज्ञापन

बागेश्वर में सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट बदली। गरज और तेज हवा के साथ काफी देर तक बारिश हुई। बारिश के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया।
धुंध के बीच सोमवार दोपहर करीब तीन बजे से अचानक आसमान गरजने लगा। शाम करीब चार बजे जिलेभर में बूंदाबांदी होने लगी। शाम करीब साढ़े चार बजे से जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के कांडा और कई हिस्सों में बारिश होने लगी। शाम करीब पांच बजे एक बार बारिश ने तेजी पकड़ी। देर शाम तक गरज के साथ बारिश का सिलसिला जारी था। हालांकि बारिश की रफ्तार कम हो गई थी। बारिश के कारण जंगलों में लगी आग काफी हद तक बुझने की संभावना है। सोमवार सुबह बागेश्वर का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17 था। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आ गई। सोमवार को लंबे अरसे के बाद बारिश हुई है। इससे पहले फरवरी और मार्च की शुरूआत में बारिश हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें