फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मैग्नेसाइट के 227 कर्मचारियों को मिलेगा 48 लाख का बोनस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्टरी के 227 कर्मचारियों को 48 लाख रुपये का बोनस मिल गया है। नए साल से पहले उन्हें बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से कर्मचारी लंबित वेतन और दीपावली के बोनस की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

जिले में विगत जनवरी माह से खनन गतिविधियों पर रोक लगने के कारण मैग्नेसाइट कंपनी का कामकाज प्रभावित हो गया। कर्मचारियों को वेतन और बोनस मिलना भी बंद हो गया था। कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय में धरना, प्रदर्शन, अनशन किया। आंदोलन के बाद विधायक, डीएम और कंपनी प्रबंधन के बीच वार्ता हुई। समस्या के निदान के लिए डीएम ने एक जांच समिति का गठन भी किया था। जांच समिति की रिपोर्ट में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बोनस भुगतान लंबित पाया गया। कंपनी के प्रबंध निदेशक योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि कर्मचारियो को पिछले वित्त वर्ष का बोनस दे दिया गया है। कंपनी का संचालन सुचारू होने पर 2025-26 के बोनस का भुगतान समय पर किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें