फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन आरक्षी लिखित परीक्षा में 1722 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
बागेश्वर के कंट्रावाइड प ब्लिक स्कूल में वन आरक्षी के पदों के लिए परीक्षा देते अभ्यर्थी। संवाद न? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वन आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा 2264 अभ्यर्थियों ने दी। दो पालियों में संपन्न हुई इस परीक्षा में 1722 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जीजीआईसी बागेश्वर, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, विवेकानंद विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर बागेश्वर को केंद्र बनाया गया था। सुबह दस से 12 बजे तक पहली पाली में 1120 अभ्यर्थी उपस्थित थे। 885 अनुपस्थित रहे। दोपहर दो बजे से चार बजे तक हुई दूसरी पाली में 1144 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 837 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इन पदों के लिए वर्ष 2016-2017 में आवेदन भरे गए थे। लंबे समय बाद रविवार को संपन्न हुई इस परीक्षा में देरी का असर अभ्यर्थियों की उपस्थित में देखने को मिला। परीक्षा संपन्न कराने के लिए एडीएम राहुल कुमार गोयल को नोडल अधिकारी बनाया गया था। परीक्षा संपन्न कराने के लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। नोडल अधिकारी गोयल और आयोग के प्रतिनिधि विनीत रावत ने पांचों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें