फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 हाथ लंबी मशाल के साथ धौलीनाग की परिक्रमा की 

Mon, 15 Oct 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
22 हाथ लंबी मशाल के साथ मंदिर की परिक्रमा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कांडा तहसील के विजयपुर की पहाड़ी पर स्थित श्री श्री1008 धौलीनाग के मंदिर में रविवार की रात क्षेत्र का पंचमी का मेला लगा। क्षेत्र के 22 गांवों के लोग ढोल नगाड़ों के साथ 22 हाथ लंबी चीड़ के छिलके से बनी मशाल को लेकर मंदिर में पहुुंचे।  उन्होंने मशाल के साथ मंदिर की परिक्रमा की। इस मौके पर हुई सांस्कृतिक संध्या के बीच झोड़ा-चांचरी का आयोजन किया गया।  
विज्ञापन

 
मेले के अंतर्गत रविवार शाम पोखरी, खंतोली, देलमेल समेत 22 गांवों के लोग 22 हाथ लंबी चीड़ के छिलके की मशाल लेकर ढोल नगाड़ों के साथ धौलीनाग मंदिर में पहुंचे। उन्होंने जयकारा के साथ तीन परिक्रमा की। देव डांगरों ने अवतरित होकर लोगों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में खीर का भोग लगाया। मंदिर में चावल, फल, मिठाइयां अर्पित की। कई लोगों ने अपनी मनौती पूरी होने पर मंदिर में घंटियां, चांदी के छत्र और पूजा के काम आने वाले बर्तन अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने पंडितों से दुर्गा सप्तशती के पाठ करवाया। वहां कमेटी के अध्यक्ष दीप चंद्र धपोला, शेर सिंह धपोला, हरीश चंदोला, ख्याली दत्त चंदोला, भुवन चंदोला, हेम पंत, गणेश धामी, दरबान राणा, देव मुनि, प्रेम पंत आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें