फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में नहीं आया घाम, अल्मोड़ा में बारिश से आराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/अल्मोड़ा। बागेश्वर वैली में मंगलवार को जहां घाम (धूप) नहीं आया वहीं अल्मोड़ा में दोपहर को हुई बारिश से पारा गिर गया। मौसम में ठंडक होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह सूर्योदय हुआ लेकिन सूर्य दर्शन नहीं हो सके। आसमान में दिन भर काले बादल छाए रहे। सुबह से शाम तक काले बादल छाने से धूप नहीं निकली। वही पारा गिरने से सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई। धूप नहीं निकलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

उधर अल्मोड़ा में सुबह धूप खिली थी लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल उमड़ पड़े और बिजली चमकने के साथ दोपहर को बारिश भी शुरू हो गई। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 16 डिग्री पर पहुंच गया। बारिश से जंगलों में लग रही आग अब शांत हो गई है। इससे पहले सोमवार को अल्मोड़ा का अधिकतम तापमान 31 से घटकर 26 डिग्री पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें