फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने में सिर्फ 10 दिन पेयजल सप्लाई पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शहर से लेकर गांव तक पेयजल आपूर्ति चरमरा गई है। गांव में महीने में सिर्फ 10 दिन ही पेयजल आपूर्ति होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पेयजल आपूर्ति महीने भर नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


असों और किसरौली गांवों के ग्रामीणों के मुताबिक गर्मी शुरू होने के साथ ही गांव में पेयजल आपूर्ति गड़बड़ा गई है। महीने के 30 दिनों में सिर्फ 10 दिन ही पेयजल आपूर्ति हो रही है। खाना पकाने, नहाने आदि दैनिक कामों के लिए लोग दूर जंगल में स्रोत से पानी लाने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों गांव की कुल आबादी 3 हजार से ज्यादा है फिर भी जल संस्थान पेयजल आपूर्ति के लिए पर्याप्त कोशिशें नहीं कर रहा है। शादी के सीजन में महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती है।

गुस्साए ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया और महीने में सभी दिन आपूर्ति नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान आशा देवी, सुरेश लाल साह, किशन सिंह, राजेंद्र सिंह, पान सिंह, नारायण सिंह, अंकित सिंह, सुनील, पार्वती, पुष्पा, बचुली, कमला, गोपाल सिंह, राम सिंह, अमरनाथ साह आदि मौजूद थे। इधर जल संस्थान ईई एमके टम्टा ने बताया कि पानी की आपूर्ति दी जा रही है, कहीं परेशानी ज्यादा है तो समस्या का पता कर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें