फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला को टैक्सी से पहुंचाया जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। 108 एंबुलेंस के ठप होने के दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। मरीजों खासकर गर्भवती महिलाओं को विकट परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिजन गर्भवती महिलाओं को टैक्सी बुक कर ला रहे हैं।
विज्ञापन


कमला देवी पत्नी मुकेश निवासी लौबांज गर्भ से हैं। मंगलवार रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजन की सूचना पर आशा कार्यकर्ता 108 एंबुलेंस को फोन किया। तब कहा गया कि बैजनाथ में अस्पताल से एंबुलेंस मिलेगी। इस पर परिजन किसी तरह टैक्सी बुक कर बैजनाथ पहुंचे।

जहां चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं कर्मियों के नहीं होने से यहां भी 108 एंबुलेंस की सुविधा देने से मना कर दिया। वहीं प्रसव पीड़ा से कमला की हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन फानन में महंगे दाम में टैक्सी बुक कर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें