बागेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल ने विद्या भारती कार्य योजना के अंतर्गत नई बसती चौरासी नदी गांव और भिटाल गांव में ग्राम गोष्ठियां की। चौरासी ग्राम गोष्ठी का शुभारंभ प्रवक्ता गणेश सिंह रावत और विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष थान सिंह कनवाल ने किया।
उन्होंने बच्चों को संस्कारवान और देश प्रेमी, आदर्श नागरिक बनाने की अपील की। वहां विद्या भारती के संचालित शिशु मंदिरों में गुणवत्तापरक शिक्षा पर भी मंथन किया गया। इस दौरान गोपाल कोठारी, दीपचंद्र कांडपाल, शेखर पंत, धीरेंद्र पाठक आदि थे।