बागेश्वर। कृषि इंटर कालेज दोफाड़ के प्रबंधक समिति की बैठक में जगदीश कालाकोटी पांचवीं बार प्रबंधक चुने गए। समिति के लिए सुरेश कालाकोटी उप प्रबंधक, दोफाड़ निवासी जगदीश सिंह कालाकोटी अध्यक्ष, उमेद सिंह भाकुनी उपाध्यक्ष जबकि सुंदर सिंह रौतेला कोषाध्यक्ष चुने गए।
सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव राउमावि पगना के प्रधानाध्यापक भीम सिंह कोरंगा के पर्यवेक्षण और निर्वाचन अधिकारी और राइंका तुपेड़ के प्रधानाचार्य केआर आर्या के निर्देशन में संपन्न हुए। वहां प्रधानाचार्य हरीश सिंह कार्की सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।