बागेश्वर। कृषि विभाग ने विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला में 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने को लेकर मंथन किया गया। इस मौके पर कहा गया कि सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं से लाभान्वित कर किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है।
कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती ने कहा कि किसानों के हित के लिए सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। इनका लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए नोडल अधिकारी व न्याय पंचायत अधिकारियों को प्रयास करने होंगे। कार्यशाला में पशुपालन, कृषि, उद्यान, मत्स्य, रेशम, सिंचाई आदि विभागों को तालमेल के साथ किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए गए। कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिकों ने भी आय दोगुनी करने के सुझाव दिए। कार्यशाला में मुख्य कृषि अधिकारी वीपी मौर्य, डीएचओ तेजपाल सिंह, डीडीओ केएन तिवारी, गीतांजलि बंगारी, सीएमओ डॉ जेसी मंडल आदि थे। ब्यूरो