फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठायतबाड़ा में सार्वजनिक शौचालय बनाएगी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। पूर्ण ओडीएफ गांव कठायतबाड़ा में खुले में शौच से चिंतित नगर पालिका ने अब गांव में सार्वजनिक शौचालय बनाने का निर्णय लिया है। गत दिनों खुले में शौच कर रहे परिवारों को नगर पालिका ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ओडीएफ गांव कठायतबाड़ा में खुले में शौच करने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है। सरयू नदी तट तथा भतरौला नाले में खुले में शौच करने वाले दो दर्जन से अधिक परिवार हैं जिन्हें नगर पालिका ने चिह्नित किया है। कठायतबाड़ा में पूर्व में हुए सर्वे के आधार पर शौचालय बांटे गए हैं। उसके बाद भी गांव में खुले में शौच करने वालों की संख्या में कमी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी ने बताया कि खुले में शौच करने वालों का 500 रुपये का चालान किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि कठायतबाड़ा, भतरौला, ठाकुरद्वारा क्षेत्र में कुछ परिवार हैं जो कि खुले में शौच जाते हैं। उसके निदान के लिए गांव में सार्वजनिक शौचालय बनाया जा रहा है। शौचालय निर्माण के लिए जमीन मिल चुकी है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। अन्य वार्डों में भी जमीन मिलने पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें