फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर विधायक व डीएम को सौंपे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत रतौड़ा के ग्रामीणों ने विधायक चंदन राम दास और ग्राम विकास संघर्ष समिति मजकोट ने जिलाधिकारी रंजना राजगुरु से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने गांवों को सड़क सुविधा शीघ्र देने की मांग की है।
ग्राम पंचायत रतौड़ा के ग्रामीणों ने विधायक दास को दिए ज्ञापन में मल्ला द्यौराड़ा तोक को जल्द सड़क से जोड़ने, विधायक निधि से 300 मीटर सीसी मार्ग बनाने और पीने के पानी की योजना बनाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान सुनीता देवी, गोपाल दत्त पांडे, दिनेश पांडे, मुन्नी पांडे, बसंती पांडे, मुन्नी आर्या, मनोज राम, संतोश राम, प्रकाश राम पुष्पा जोशी, ललित मोहन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में ग्राम विकास शिक्षा संघर्ष समिति मजकोट के ग्रामीणों ने कहा है कि निर्माणाधीन बीनातोली-कंझाली-मजकोट सड़क का निर्माण दस साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में समिति के अध्यक्ष मोहन गोंसाई, भगोत सिंह, पूरन गोंसाई, लीलाधर जोशी और किरन गुसाईं शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें