फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। थाना कांडा के ग्राम लेकसूना के जंगल में पुलिस ने बुधवार को चीड़ के पेड़ से लटका शव बरामद किया। शव की पहचान मिथनकोट निवासी सोनू कर्म्याल (25)पुत्र भूपाल सिंह कर्म्याल के रूप में हुई है जो कि बीते दो सप्ताह से लापता था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह घास के लिए मिथनकोट के जंगल गई महिलाएं चीड़ के पेड़ पर लटके युवक का शव देखकर घबरा गईं। उन्होंने इस बात की सूचना गांव में दी तो सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त मिथनकोट निवासी सोनू कर्म्याल के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि मानसिक रूप से परेशान सोनू बीती 25 नवंबर को लापता हो गया था जिसकी सूचना अगले दिन कांडा थाने में दी गई थी लेकिन वह 26 की सायं घर पहुंच गया। अगले दिन फिर घर से लापता हो गया।

परिजनों को लगा कि कुछ दिन के लिए घर से बाहर गया है तो आ जाएगा, लेकिन बुधवार की सुबह लेकसूना के जंगल में सोनू का शव बरामद किया गया। सोनू अविवाहित है। परिजनों ने हत्या की आशंका से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें