फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम, सीता जन्म के साथ भंतोला में रामलीला मंचन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। भंतोला और धरमघर की ओर से रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। दोनों जगहों पर शुक्रवार की रात को रामलीला के पहले दिन राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, सीता का जन्म, रावण, कुंभकरण और विभीषण द्वारा ब्रह्मा जी से वर मांगने, रावण द्वारा कैलाश पर्वत उठाने का प्रयास करने और शिवजी द्वारा रावण को श्राप देने समेत कई दृश्यों का मंचन किया गया।

भंतोला में मुख्य अतिथि बीडीसी सदस्य जोगा सिंह मेहता ने रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। शिवजी की भूमिका लक्ष्मण धामी, दशरथ और नट की मुन्ना जोशी, रावण की गणेश जोशी ने निभाई। प्रबंधक विनोद जोशी ने स्वगत किया। डायरेक्टर ललित जोशी ने संचालन किया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष कै. पदम सिंह मेहता, कमल भौर्याल और ललित जोशी थे। गोविंद राम ने हारमोनियम और तबले पर मुक्कू ने संगत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरमघर में रामलीला मंचन का शुभारंभ टिहरी डैम के वरिष्ठ इंजीनियर धाम सिंह पंचपाल ने किया। कहा कि भगवान राम द्वारा स्थापित आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। शिवजी की भूमिका भरत लस्पाल, पार्वती की राहुल, रावण की हेम पाठक, कुंभकरण की हरीश, विभीषण की भुवन पाठक ने निभाई। हास्य कलाकार हरीश तिवारी ने अपनी कला से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। कमेटी की अध्यक्ष उमा पंचपाल ने सभी का स्वागत किया। मनोहर पंचपाल ने संचालन ने किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष किशन राठौर, व्यवस्थापक केदार महर, सचिव चेतन धर्मशक्तू, कोषाध्यक्ष त्रिलोक पंचपाल, संयोजक गोकुल पंचपाल प्रह्लाद रावत और राजेंद्र महर थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें