बागेश्वर। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी व एनयूजे ने संयुक्त रूप से बागनाथ मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया।
इस मौके पर नगरवासियों से अपने घर, गली-मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की। मंदिर के आस पास उगी झाड़ियों को साफ किया।
रेडक्रॉस व एनयूजे ने कहा कि नगरवासियों को अपने आसपास स्वच्छता रखने के लिए जागरूक रहना चाहिए। रेडक्रॉस के चेयरमैन के अशोक लोहुमी व एनयूजे अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय ने कहा कि सोसाइटी समय-समय पर इस तरह के सामाजिक हितों से जुड़े कार्य करती रहती है। स्वच्छता अभियान के बाद मंदिर परिसर में वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा ने पौधरोपण किया। इस मौके पर प्रधान पुजारी भरत रावल, आलोक पांडे, केशव भट्ट, जीसी पांडे, डॉ. केएन कांडपाल, डॉ. हरीश दफौटी, अखिल जोशी, रमेश पर्वतीय, आंचल परिहार, कृष्णा पांडे, ओजस्वनी पांडे, दीपक पाठक, खीमानंद पंत आदि थे।
खदान क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया
बागेश्वर। अल्मोड़ा मैग्नेसाइट फैक्ट्री की झिरौली स्थित खदान क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया।
इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस के दिशा निर्देश के तहत चलाए गए स्वच्छता अभियान में अधिकारियों और कर्मचारियों ने आसपास के गांवों के लोगों से स्वच्छता के लिए परिचर्चा की। ग्रामीणों को स्वच्छता से होने वाले लाभ के बारे में बताया। कंपनी के एमडी योगेश शर्मा की अगुवाई में आयोजित इस अभियान में जनरल मैनेजर टीडी पाठक, वरिष्ठ खान प्रबंधक अनिल कुमार, सहायक प्रबंधक भू- विज्ञान कुणाल जोशी समेत केएल सिंह, सुभाष जोशी आदि शामिल थे।