फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का बिल बढ़ने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। नगर से सटे थुणाई गांव में पानी का बिल बढ़ने पर ग्रामीण भड़क उठे हैं। उन्होंने जल संस्थान पर पेयजल समस्या की अनदेखी और मनमानी वसूली का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने जल संस्थान द्वारा बिल बढ़ाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने डीएम को बताया कि गांव के 15 परिवारों के लिए अमसरकोट-नदीगांव-मजियाखेत योजना से एकल कनेक्शन लिया गया था। इस कनेक्शन के जरिये ग्रामीण अपनी निधि से बनाई गई टंकी में पानी एकत्र कर प्यास बुझाते हैं। शुरू में प्रति परिवार सात रुपया जबकि संशोधन के बाद बिल 13 रुपया प्रति परिवार लिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार राशि बढ़ाकर 215 रुपये प्रति परिवार कर दी गई है। ग्रामीणों ने बिल पर एतराज जताया। कहा कि एकल कनेक्शन के बावजूद भारी भरकम बिल थमाया जा रहा है। उन्होंने नियमित आपूर्ति और देखरेख करने पर ही बिल चुकाने की चेतावनी दी। इस मामले में डीएम ने जल संस्थान से आख्या तलब की है। विरोध जताने वालों में विरेंद्र सिंह, महेश पांडे, ज्योति पांडे, माया पांडेय, देवी दत्त, चंपा देवी, नीमा नेगी आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें