फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगोली में प्रस्तावित पुलिस चौकी ग्वाड़ पजेणा में बनने से भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। गरुड़ ब्लाक के डंगोली में प्रस्तावित पुलिस रिपोर्टिंग चौकी का निर्माण ग्वाड़ पजेणा में किए जाने से क्षेत्र के लोग भड़क गए हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर चौकी का निर्माण डंगोली में ही कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है पुलिस रिपोर्टिंग चौकी का निर्माण पूर्व में डंगोली में प्रस्तावित था। जिसे अब ग्वाड़ पजेणा में बनवाया जा रहा है। डंगोली में ऐतिहासिक कोट भ्रामरी मेला लगता है। यह एक व्यावसायिक स्थल भी है। यहां बैंक, वन विभाग का कार्यालय और डाकघर भी है। मल्ला कत्यूर, लाहुरघाटी, घेटी, घांघली घाटी आदि क्षेत्रों की मुख्य बाजार है। नजदीक में पुलिस चौकी होने पर सभी को सुविधा होगी। ज्ञापन देने वालों में बीडीसी सदस्य नवीन गोस्वामी, उप प्रधान आंनद सिंह, पूर्व प्रधान संजीव पांडे, दीवान चंद्र और रमेश राम आदि थे। डीएम रंजना राजगुरु ने मामले की जांचकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें