फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़कें बंद, दो सड़कों पर मलबे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। आपदा की मार के चलते जिले में तीन सड़कें बंद रही। जबकि दो सड़कों पर मलबा आने से यातायात कई घंटे बाधित रहा। सड़कें लगातार बंद रहने से यातायात पर निर्भर लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। ग्रामीणों को रोड तक पहुंचने के लिए कई किमी की पैदल दूरी भी नापनी पड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को भी भयू-गडेरा और हरसिला-पुड़कुनी और कपकोट-पिंडारी मोटर मार्ग बंद रहा। कार्यदायी संस्था मार्ग खोलने में जुटी रही। इन मार्गों पर यातायात ठप रहने से चक्काजाम जैसे हालात रहे। लोगों को कई किमी पैदल चलकर भी वाहन पकड़ना पड़ा। इधर, धरमघर-माजखेत और शामा-लीती मार्ग पर मलबा आने से कई घंटे यातायात ठप रहा। इन मार्गों पर यातायात सुचारु होने से पहले जगह-जगह वाहनों में यात्री फंसे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें