फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन और भंडारे के साथ दौला में भागवत कथा संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। कमस्यारघाटी के दौला गांव स्थित श्री श्री1008 काशिल देव मंदिर में आयोजित देवी भागवत कथा का हवन और भंडारे के साथ संपन्न हो गया है। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


कथावाचक डॉ.विनोद जोशी ने कहा कि प्रत्येक प्राणी में ईश्वर का निवास है। बड़े भाग्य से मिले मनुष्य योनि में आकर लोगों को हमेशा दूसरों के भले के लिए काम करने चाहिए। उन्होंने बेटी को सृष्टि का स्वरूप बताया। जो बेटियों को कोख में ही मार डालते हैं और जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता उस घर में कभी भी सिद्धि नहीं होती है। आयोजक कै. प्रेम सिंह रावत ने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। वहां पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, राजेश रावत, आनंद कर्नाटक,चंद्र सिंह, रमेश जोशी, सुरेश रावत, राजेंद्र रावत, कुंदन रावत और पंकज रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें