बागेश्वर। कांडा के हरुसैम मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
बुधवार की सुबह सर्वेश्वर गिरि के सानिध्य में आयोजित भागवत कथा में महिलाएं हरुसैम मंदिर से वैष्णो देवी मंदिर परिसर में स्थित पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करने के बाद हरुसैम मंदिर पहुंचीं। इसके बाद विधि विधान से भागवत कथा आरंभ की गई। समस्त क्षेत्रीय जनता के सहयोग से हो रही कथा के आयोजन में व्यास भगवताचार्य रुद्र गिरि महाराज, मुख्य आचार्य हरिओम द्विवेदी, मुख्य यजमान रमेश नगरकोटी, प्रकाश नगरकोटी, श्याम सिंह धपोला, नरेंद्र सिंह नगरकोटी, अशोक जोशी आदि सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भागवत कथा का श्रवण किया। प्रतिदिन मंदिर में भजन-कीर्तन भी होंगे।