फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर जिले में 295.25 हेक्टेअर वन्य क्षेत्र में लग चुकी है आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में इस वर्ष आग लगने की 113 घटनाएं हो चुकी हैं। आग की इन घटनाओं में 295.25 हेक्टेअर वन्य क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष फायर सीजन में जिले में कुल 44 आग लगने की घटनाएं दर्ज की गई जिसमें 88.30 हेक्टेअर वन्य क्षेत्र को नुकसान पहुंचा था। जबकि इस साल आग लगने की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। इस साल फायर सीजन से पहले ही आग लगने का क्रम शुरू हो गया था। भीषण गर्मी में आग से वन्य संपदा को होने वाले नुकसान को देखते हुए वन विभाग द्वारा बर्निंग कंट्रोल किया गया था। इसके बावजूद फायर सीजन में आग लगने की घटनाओं में कोई कमी नहीं आई। आग लगने की 90 प्रतिशत से अधिक घटनाएं चीड़ के जंगलों में हुई हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय के आसपास जंगल में लगी आग पर नियंत्रण पाने के लिए कई बार फायर ब्रिगेड को आना पड़ा। प्रभागीय वनाधिकारी आरके सिंह के अनुसार जिले में वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए 30 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें फायर वॉचर के साथ ही वन कर्मी तैनात किए गए हैं। आग पर नियंत्रण पाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग मांगा जा रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इधर पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश से अब जंगलों की आग पूरी तरह से बुझ चुकी है। आग के नियंत्रित होने से वन विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें