फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्मोकोल की प्लेट व कप बेचने पर छह दुकानदारों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अतिक्रमण, पॉलिथीन और स्वच्छता को लेकर नगरपालिका और तहसील प्रशासन द्वारा दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान थर्माकॉल की प्लेट, कप बेचने पर आधा दर्जन दुकानदारों का चालान काटा गया। दुकान के बाहर गंदगी फैलाने पर दो दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया। कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


बुधवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी के नेतृत्व में टीम ने गोमती पुल, कत्यूर बाजार, चौक बाजार, दुग बाजार और एसबीआई तिराहे की दुकानों की चेकिंग की गई। आधा दर्जन दुकानों में प्रतिबंधित थर्माकॉल की प्लेट और कप पाए गए। इस पर दुकानदारों का चालान कर 2400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। दो दुकानों के आगे गंदगी मिलने पर सौ-सौ रुपये का चालान किया गया। उन्होंने दुकानदारों को सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने, सड़कों और पैदल मार्गों में अतिक्रमण न करने, पॉलिथीन का उपयोग न करने की चेतावनी दी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। छापेमारी के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ही एसआई मोहन चंद्र पलड़िया शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें