लाहौर में पीने का साफ पानी 10 साल में खत्म हो सकता है
- फोटो : BBC
कपकोट (बागेश्वर)। नगर पंचायत में भराड़ी बाजार में दो दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। नलों में पानी न टपकने से व्यापारियों और नागरिकों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। नजदीक में पानी के कोई भी स्रोत न होने के कारण लोगों को सरयू के दूषित पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने जल संस्थान से पानी की आपूर्ति शीघ्र करवाने की मांग की है। नगर पंपिंग योजना के नलों में भराड़ी बाजार में दो दिन से पानी का बूंद नहीं टपका है। पानी के लिए लोगों की दिनचर्या ही गड़बड़ा गई है। लोग न नहा पा रहे और न ही कपड़े ही धो पा रहे हैं। व्यापारियों और नागरिकों ने जल संस्थान ने आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने को कहा है। इनमें व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, वरिष्ठ व्यापारी हुकुम सिंह दानू, गोविंद दानू, प्रेम पुरी गोस्वामी, दरबान ऐठानी, दान सिंह ऐठानी, हरीश कोरंगा आदि थे।