फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल से ठप पड़ी भुरकुटी पंपिंग योजना

विज्ञापन
नल से पानी पीता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। लघु डाल खंड की ओर से सरयू से वर्ष 2012 में बनी भुरकुटी पंपिंग योजना चार साल से ठप है। पानी की आपूर्ति ठप होने से किसानों को बगैर सिंचाई के धान बुआई करनी पड़ रही है। पूर्व उप प्रधान ने विभाग से योजना में शीघ्र पानी चलवाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन शीघ्र करने की चेतावनी दी है। ग्राम पंचायत कपकोट के पूर्व उपप्रधान महिमन कपकोटी के अनुसार तत्कालीन विधायक शेर सिंह गढ़िया के सहयोग से वर्ष 2012 में तीन करोड़ रुपये की लागत से सरयू से भुरकुटी पंपिंग योजना का निर्माण हुआ। योजना में सिर्फ दो महीने ही पानी चला। योजना के ठप होने के कारण किसानों को बगैर सिंचाई के ही धान बोने पड़ रहे हैं। उन्होंने योजना में शीघ्र पानी न चलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें