फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा पड़ाव में शराब और चरस का धंधा जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा पड़ाव में शराब और चरस की अवैध बिक्री जोरों पर है। पड़ाव में सुबह से ही नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है। नशेड़ियों से जहां आम जनता परेशान है, वहीं महिलाओं का बाजार में आना मुश्किल हो गया है। नारायणगूंठ की ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर अवैध धंधे में लिप्त तत्वों के खिलाफ शीघ्र प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी न होने क्षेत्र के लोगों के सहयोग से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में ग्राम प्रधान सविता नगरकोटी ने कहा है कि कुछ तत्व कांडा पड़ाव में शराब और चरस के धंधे में लिप्त हैं। पूर्व में शिकायत करने पर ऐसे तत्वों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ ही धमकी दी थी। ऐसे तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें