फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह बाद भी नहीं सुधारी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। दूणी-सुकंडा मोटर मार्ग में पेयजल योजना तीन महीने से क्षतिग्रस्त है। इतना समय बीतने के बाद भी इसका सुधार नहीं किया गया है। रास्ते पर पानी बर्बाद हो रहा है और लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


दूणी-सुकंडा में बनी पेयजल योजना से कपकोट नगर पंचायत के मंडलखेत वार्ड में लगभग 60 परिवारों को पानी की आपूर्ति होती है। इसका पाइप भ्रकुटि के पास तीन महीने पहले फट गया था। नगरवासियों को हैंडपंप या जल स्रोतों से पानी की आपूर्ति करने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी क्षतिग्रस्त योजना का सुधार नहीं करने से लोगों में गहरी नाराजगी है। क्षेत्र पंचायत सदस्य तारा सिंह कपकोटी, प्रधान पूरन कपकोटी, महिमन कपकोटी आदि ने शीघ्र क्षतिग्रस्त योजना का सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें